UKPSC RESULT : PCS-J की इस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 15 अभ्यर्थियों को मिलेगा इंटरव्यू में मौका…

खबर शेयर करें

UKPSC RESULT : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चुने गए 15 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने दो अगस्त से पांच अगस्त के बीच पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा आयोजित की थी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक भू-वैज्ञानिक और खान अधिकारी के पदों पर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सहायक भू-वैज्ञानिक के लिए 18 और खान अधिकारी के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन सभी का इंटरव्यू दिसंबर में होगा।

Ad

 रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी किया गया। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 15 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की सूचना अलग से प्रसारित की जाएगी। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन के दौरान डॉक्यूमेंट में कमी रही तो तत्काल उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।