हल्द्वानी: शिक्षकों की जायज़ मांगों का समर्थन करूंगा : सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: राजकीय एलटी समायोजित/पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच उत्तराखण्ड का शिष्टमंडल गुरुवार को विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मिला और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान शिष्टमंडल ने अधीनस्थ शिक्षा प्रशिक्षित (एलटी) सेवा नियमावली 2014, संशोधित नियमावली 2019 तथा वर्ष 2024 में प्रस्तावित संशोधनों से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा।

शिष्टमंडल ने कहा कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार शासन एवं विभागीय स्तर पर ध्यानाकर्षण कराने के बावजूद ठोस समाधान सामने नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, और यदि उनके साथ अन्याय होगा तो इसका प्रत्यक्ष असर विद्यार्थियों और संपूर्ण व्यवस्था पर पड़ेगा।

शिक्षकों की मुख्य मांगें इस प्रकार रखी गईं—

  • नियमावली में “पदोन्नति” शब्द के स्थान पर “समायोजन” जोड़ा जाए।
  • वर्ष 2009 से पूर्व की सेवा अवधि को नियमावली में शामिल किया जाए।
  • वर्ष 2024 में प्रस्तावित संशोधनों को शीघ्र कैबिनेट से पारित कर शासनादेश जारी किया जाए।
यह भी पढ़ें 👉  चमोली: श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश

विधायक सुमित हृदयेश ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इन मुद्दों को कैबिनेट और सदन में मजबूती से उठाएंगे और शासन स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप कर शिक्षकों को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा शिक्षक समाज की असली धरोहर हैं। नई पीढ़ी का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है। अगर शिक्षक संतुष्ट और सशक्त होंगे तो शिक्षा व्यवस्था स्वतः मजबूत होगी। इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: दूरसंचार सेवाओं को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश

इस अवसर पर दिगम्बर फ़ुलोरिया, कैलाश चंद्र पांडे, शिवराज सिंह बनकोटी, गणेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, मदन गिरी गोस्वामी, मनोज बनकोटी, आलोक परिहार, कैलाश चंद्र भट्ट, रविन्द्र कुमार, नवीन चंद्र जोशी, नवीन बृजवासी, मीना बिष्ट, ललित मोहन शाही, तीर्थ प्रकाश पाठक और उमेश जोशी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।