SSC Recruitment : कर्मचारी चयन आयोग 15247 पदों पर जल्द होगी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

SSC Recruitment : केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को आने वाले समय में ज्यादा से नौकरियां देने का मूड बनाया है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  युवओं को अगले 1.5 साल में 10 लाख पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया तब से विभिन्न सरकारी विभाग रिक्ति पदों पर जल्दी भर्ती पूरी करने की तैयारी में जुट गए हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)  ने भी 15,247 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्णय लिया है। पीआईबी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार में नौकरी के और भी अवसर मिलने जा रहे हैं। एसएएससी जल्द ही 15,247 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। इन पदों के लिए नियुक्ति पत्र अगले कुछ ही महीनों में जारी कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि 14 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि आगामी 1.5 साल में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।