SSC MTS Exam 2023: मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए आवेदन, 10वीं पास के लिए मौका…

खबर शेयर करें

SSC MTS Exam 2023: यदि 10वीं पास हैं और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है।  केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 10वीं पास योग्यता वाले हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। आगे पढ़िए…

एसएससी द्वारा बुधवार, 28 जून को जारी नोटिस अनुसार एमटीएस व हवलदार परीक्षा 2023 की अधिसूचना को 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण करना होगा।  आगे पढ़िए…

Ad Ad

एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2023 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (हाई स्कूल, सेकेंड्री, 10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो और आयु आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, सीबीआइसी व सीबीएन में हवलदार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।