क्रिकेट जगत में शोक: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत…

खबर शेयर करें

New Delhi News: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व एंड्रयू साइमंड्स  की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। 46 साल के साइमंड्स की कार क्‍वींसलैंड के टाउंसविले के पास हादसे का शिकार हुई। क्‍वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे साइमंड्स की कार का एक्‍सीडेंट हुआ। गाड़ी खुद साइमंड्स चला रहे थे। अचानक उनकी कार सड़क छोड़कर पलट गई। मौके पर पहुंची इमरजेंसी सर्विसिज ने साइमंड्स को बचाने की कोशिश की मगर चोटों की वजह से उन्‍होंने दम तोड़ दिया। फॉरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है, स्थानीय रिपोर्टों और साथी खिलाड़ियों ने रविवार को कहा, शेन वार्न और रॉड मार्श की हालिया मौतों के बाद खेल के लिए एक और दुखद झटका।

 टीममेट की अचानक मौत की खबर पर पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्‍ट ने लिखा, ‘इससे सच में काफी तकलीफ हो रही है।’

Ad Ad

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।