Sarkari Naukri: ITI का सर्टिफिकेट लाएं और बिना परीक्षा नौकरी पाएं…

खबर शेयर करें

CSIR- CSMCRI Recruitment 2022: CSIR -सेंट्रल साल्ट एंड मरीन केमिकल्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSMCRI) ने कई ट्रेडों में अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSIR- CSMCRI की आधिकारिक वेबसाइट csmcri.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CSIR- CSMCRI Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.csmcri.res.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.csmcri.res.in/node/8932 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (CSIR- CSMCRI Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 36 पदों को भरा जाएगा.

योग्यता –

फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लम्बर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कोपा, टर्नर, वेल्डर- उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए.
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
सिविल इंजीनियरिंग- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

कुल पदों की संख्या- 36

फिटर – 01
इलेक्ट्रीशियन -03
बढ़ई – 01
प्लंबर -01
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक -02
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग -04
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -01
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक -02
कोपा-15
टर्नर -01
वेल्डर – 01
मैकेनिकल इंजीनियरिंग -03
सिविल इंजीनियरिंग -01

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल (वेबसाइट) पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और 30 नवंबर 2022 तक या उससे पहले संस्थान के रिक्रूटमेंट सेल में निर्धारित प्रो-फॉर्मा में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।