हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंची पुलिस , वसूला 30 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) नैनीताल ने हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर छह स्पा सेंटरों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी मामलों में कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

प पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों और कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई।

Ad

चेकिंग के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में ग्राहक रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण दर्ज नहीं किया गया था। वहीं, कई कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ग्रीन टी स्पा, लुक थाई स्पा, गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, योर्स स्पा और क्लाउड 9 स्पा के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की तीन पुस्तकों का विमोचन

नैनीताल पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए। साथ ही, स्पा सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का पूरा और सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक, पंचकर्म समेत कई सेवाएं एक छत के नीचे

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्पा सेंटरों समेत ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।