अल्मोड़ा: स्याल्दे में खूनी खेल! 66 वर्षीय महिला की दराती-पत्थरों से हत्या

खबर शेयर करें

Almora News: विकासखंड स्याल्दे के बसई (रतखेत) गांव में शनिवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 66 वर्षीय महिला पर दराती और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बेटी को बचाने के लिए पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां भी हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे यह वारदात हुई। गांव निवासी राजे सिंह (70) का पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी (66) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि उस समय तुलसी देवी अपने घर में पूजा-पाठ कर रही थीं, जबकि राजे सिंह घर के समीप खेत में काम करने पहुंचा था।

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजे सिंह ने दराती और भारी पत्थरों से तुलसी देवी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पिथौरागढ़ में भाजपा को लगा झटका, पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

मृतका के भाई हरीश चंद्र डुगरियाल के अनुसार तुलसी देवी करीब 40 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं और अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की देखभाल करती थीं। हमले के दौरान मां ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुत्ते को बचाने में फिसली स्कूटी, नर्सिंग छात्रा की मौत

घटना की सूचना मिलते ही देघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजे सिंह घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।