हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हुई सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में हुई अमन की हत्या

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई 29 वर्षीय अमन ठाकुर की हत्या का नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को जवाहर नगर के स्थानीय पार्षद ने बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरामदे में मृत मिला। मृतक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि अमन पिछले करीब चार-पांच वर्षों से इसी मकान में रह रहा था।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के गले पर यू-आकार का निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

परिजनों की जानकारी सामने आने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल ने संभाली। पुलिस के अनुसार निक्की उर्फ नाटी के खिलाफ वर्ष 2025 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- पाटी के मनोज और संजय चरस की तस्करी करते हल्द्वानी में दबोचे

सीसीटीवी और सुरागरसी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के साथ अन्य साक्ष्यों को जोड़ा। इसके आधार पर पुलिस ने 17 सितंबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी से निक्की उर्फ नाटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर, बनभूलपुरा स्थित उसके कार्यस्थल से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, कहा- बच्चों की मुस्कान सबसे खास उपहार

पत्नी से संबंध होने का था शक

पूछताछ और अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपी निक्की उर्फ नाटी मृतक अमन को पसंद नहीं करता था और उसे अपनी पत्नी के साथ अमन के संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी और अमन के साथ आए दिन विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को आरोपी ने अपनी साली को फोन कर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस इस घटनाक्रम को हत्या के पीछे की मुख्य वजह के रूप में देख रही है।


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।