ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब द्वारा ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा छात्रों ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता (एंटरप्रेन्योरशिप) विजन को जजों के सामने पूरे आत्मविश्वास और जुनून के साथ प्रस्तुत किया।

छात्रों ने साबित किया कि उद्यमिता सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि उसे हकीकत में बदलने का साहस है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। ‘V2’ (वैशाली तिवारी व विनीत फुलारा) प्रथम उपविजेता, जबकि ‘गेम चेंजर्स’ (हरमनदीप सिंह व अपूर्व कमल) द्वितीय उपविजेता रहे।

इसके अतिरिक्त ‘अरोमा तत्व’ (आशीष बंसल व सोमिल तिवारी) को शार्क्स चॉइस और ‘टीम बिज़नोवा’ (प्राची जोशी व मुस्कान) ने गेम चेंजर्स का खिताब जीता। अंत में, आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का विजन, 140 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।