पंत ने छक्के से तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

खबर शेयर करें

ind vs eng test 2025: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों ने अपनी धमाकेदार बैटिंग से सबका दिल जीत लिया. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के संन्यास के बाद पहला मैच खेल रही टीम इंडिया ने नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में पहले ही दिन अपना जलवा दिखाया. जहां खुद गिल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाए तो वहीं उप-कप्तान ऋषभ पंत ने भी अपना कमाल दिखाया और इस दौरान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. पंत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

लीड्स में शुक्रवार 20 जून से भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई. पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया को बैटिंग के साथ आगाज करना पड़ा. ऐसे में डर जताया जा रहा था कि कहीं पहले ही दिन बैटिंग के लिए उतरना टीम इंडिया को भारी न पड़ जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन ही 359 रन बना दिए, जबकि सिर्फ 3 विकेट ही गिरे. इसमें सारी वाहवाही गिल और जायसवाल के बेहतरीन शतकों ने लूटी लेकिन पंत ने भी अपना बेहतरीन रोल निभाया और टीम को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Ad

पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 65 रन बना लिए थे और अपने आक्रामक अंदाज को कुछ काबू में रखते हुए गिल के साथ एक बेहतरीन साझेदारी निभाई. अपनी पारी में पंत ने पहले दिन ही 102 गेंदों का सामना कर लिया था, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इन 2 छक्कों की मदद से पंत ने WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बना लिया. पंत के नाम अब WTC की 61 पारियों में कुल 58 छक्के हो गए हैं. इस तरह वो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (56) से आगे निकल गए हैं. अब इस मामले में पंत से आगे सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स के नाम 96 पारियों में 83 छक्के हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।