नैनीताल:(बड़ी खबर)-रामगढ़ के झुतिया गांव में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों के दबने की खबर…

खबर शेयर करें

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के बाद रामगढ़ के शकुना झुतिया क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद घर में भारी मलवा आया है और मलबे में 9 से 10 लोगों के दबे होने की अपुष्ट खबरें सामने आई है।

फिलहाल प्रशासन को जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मौके पर टीम सहित रवाना हो गई है इसके अलावा ओखलकांडा क्षेत्र में भी भारी नुकसान की खबर है। साथ ही जिले की ज्यादातर सड़कें पूरी तरह बंद है गोला नदी अपने पूरे उफान पर है पहाड़ में छोटे-छोटे नदी, नाले, गधेरे सब उफान पर हैं लिहाजा नेटवर्क कनेक्टिविटी के दिक्कत से भी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आ पा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।