Govt Job: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

खबर शेयर करें

Railway Recruitment 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), प्रयागराज ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से आज यानी 2 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2022 तय की गई है।

मैकेनिकल डिपार्टमेंट, इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट, झांसी डिविजन, वर्कशॉप झांसी और आगरा डिविजन में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, कारपेंटर और पेंटर सहित 1659 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Ad

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 2 जुलाई से 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

 योग्यता-रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड से आईटीआई पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।