Govt Job: सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 7 मई तक करें आवेदन

खबर शेयर करें

Army Recruitment 2022: सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पदों के लिए 10वीं और 12वीं योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 7 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके तहत श्रेणी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- II, मेस वेटर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों (7 मई 2022) के भीतर सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद में ऑफ़लाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Ad Ad

स्टेनोग्राफर ग्रेड- II- 4 पद
रूम ऑडर्ली- 5 पद
मैस वेटर- 1 पद
मैसेंजर- 1 पद
वॉचमैन- 4 पद
गार्डनर- 1 पद
हाउसकीपर- 3 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा रूम ऑडर्ली, मैस वेटर, मैसेंजर, वॉचमैन, गार्डनर, हाउसकीपर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवीरों से 10वीं पास योग्यता मांगी गई है। सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।