Job News: AIIMS में 254 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए तक के शानदार मौका…

खबर शेयर करें

AIIMS Recruitment 2022: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर, तकनीशियन, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर आवेदन कर सकते है. बता दें कि 19 नवंबर से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://www.aiims.edu/en.html के माध्यम से भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी ध्यान दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 254 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी. इस पद पर आवेदन करने की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2022 है.

Ad Ad

आयुसीमा-

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है. उम्मीदवारों की आयु 21 नवंबर 2022 तक काउंट की जाएगी.

आयु सीमा (21-11-2022 तक)
क्रम संख्या 1, 2 के लिए अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा 3, 4, 9: 35 वर्ष
क्रम संख्या 6 से 12, 21, 25: 30 वर्ष के लिए अधिकतम आयु सीमा
क्रम संख्या 22 से 24, 26 के लिए अधिकतम आयु सीमा: 27 वर्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।