Job Alert: CISF में इन पदों पर बम्पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

CISF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे लोगों के लिए सीआईएसएफ (CISF) में नौकरी का शानदार मौका है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने 540 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। महिला और पुरुष दोनों ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

सीआईएसएफ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर 26 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर तक आवेदन करने का समय दिया गया है

Ad Ad

CISF Vacancy 2022: पदों का विवरण

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स द्वारा 540 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसमें हेड कॉन्स्टेबल के 418 और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 122 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cisf.gov.in/cisfeng/ के जरिए भी इन पदों (CISF Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक CISF HC ASI Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (CISF Recruitment 2022) को चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।