Govt Job 2023: स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से जल्द करें आवेदन…

खबर शेयर करें

UPPSC JOB: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने महिला और पुरुष स्टाफ नर्स की बंपर भर्ती निकाली है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप बी, नॉन-गजटेड अस्थायी महिला एंव पुरुष स्टाफ नर्स के 2240 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. यह भर्ती मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग डिपार्टमेंट और मेडिकल एवं हेल्थ सर्विस डिपार्टमेंट के अंतर्गत होगी.

स्टाफ नर्स पद के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी या नर्सिंग में बीएससी डिग्री है. साथ ही यूपी नर्स एवं मिडवाइफ काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए. नोटिफिकेशन के अनुसार स्टाफ नर्स के 2240 रिक्त पदों में से 2069 महिलाओं और 171 पुरुषों के लिए है.

Ad

आवेदन शुल्क

स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसके लिए फॉर्म 21 सितंबर तक भरा जा सकता है. स्टाफ नर्स भर्ती के लिए फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर करना है. स्टाफ नर्स भर्ती के लिए फॉर्म भरने की फीस अनारक्षित, ओबीसी और इडब्लूएस के लिए 125 रुपये है. जबकि एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन के लिए सिर्फ 65 रुपये है.

उम्र सीमा

स्टाफ नर्स पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई 1983 से पहले और 01 जुलाई 2023 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. एसी, एसटी और ओबीसी को पांच साल, एक्स आर्मीमैन को भी पांच साल और दिव्यांगों को 15 साल की छूट मिलेगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।