JAMMU BIG NEWS: 60 घंटे के अंदर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला, JCO समेत सेना दो जवान शहीद…

खबर शेयर करें

JAMMU BIG NEWS:  पुंछ के नाढ़ खास के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। सर्च ऑपरेशन में शामिल सेना के जवानों पर अचानक से गोलीबारी करते हुए आतंकवादियों ने जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो जवानों को शहीद कर दिया है। दो अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है।

गुरुवार रात के अंधेरे में जब जवान नाढ़ खास के जंगलों मेंं आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तभी पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए। आतंकवादी एक बार फिर घने जंगलों में छिप गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।