IPL 2025: 27 करोड़ में बिके पहाड़ के ऋषभ पंत, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
![27 करोड़ में बिके पहाड़ के ऋषभ पंत, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2024/11/RISHABH-PATN-LSG-27-CR-IPL.jpg)
IPL 2025: पहली बार ऑक्शन में आए ऋषभ पंत ने चंद मिनटों के भीतर ही आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टार विकेटकीपर पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की मोटी बोली लगाकर हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने शायद अपना नया कप्तान भी चुन लिया है। चंद मिनट पहले ही पंजाब किंग्स को श्रेयस अय्यर ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये की मोटी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था, जो आईपीएल की सबसे बड़ा बोली का रिकॉर्ड भी था।
2016 में फाइनल तक पहुंची अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के विकेटकीपर रहे ऋषभ पंत दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। बड़े-बड़े शॉट लगाने की क्षमता ने उन्हें आईपीएल में हाथों-हाथ एंट्री दिला दी। दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। 2016 से 2022 तक उन्होंने लगातार दिल्ली की ओर से दम दिखाया। ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच में 3284 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। 128 उनका बेस्ट स्कोर रहा है, जो उन्होंने 2018 में बनाया था।
ऋषभ पंत का IPL में सीजन
2024: 446 रन
2022- 340 रन
2021- 419 रन
2020- 343 रन
2019- 488 रन
2018- 684 रन
2017- 366 रन
2016- 198 रन