Holi News: मनीषा रानी ब्लाउज में हुईं ट्रोल, होली के मौके पर एक वीडियो किया शेयर…

खबर शेयर करें

TV Celebs Holi Celebration 2024: बॉलीवुड और टीवी जगत में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। कई सेलेब्स होली पार्टी में धमाका करते हुए नजर आए हैं। इन सबके बीच टीवी सेलेब्स होली के खास मौके पर अपने फैंस को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स ने अपने फैंस को होली विश करते हुए ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन कुछ सेलेब्स ट्रोल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2025: Now this player will be the captain, not KL Rahul

मनीषा रानी ने होली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बॉलीवुड के पुराने गाने पर डांस करते हुए खुद को ही गुलाल लगा रही हैं। इस वीडियो में मनीषा ने जो ब्लाउज पहना है, उसकी सिलाई साफ दिख रही है। इसी वजह से एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल प्रोफेशनल चीजें शेयर करती हैं। बता दें कि मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्हें डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में देखा गया था। मनीषा ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और आखिर में इसकी ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।