उत्तराखंड में बदला मौसम, पांच जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन के अंतराल के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। देहरादून में सुबह हुई तेज बारिश के कारण तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश के 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : सुरेश भट्ट ने दी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।