कालाढूंगी : सुरेश भट्ट ने दी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

चकलुवा। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर चकलुवा में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मोहन सिंह परगाई के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया।
इस दौरान भट्ट ने क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई और सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष धरम बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, हरीश अटवाल, सुच्चा सिंह, आंचल वालिया, जगदीश भट्ट, राहुल जोशी, चंदर खोलिया, नंदाबल्लभ जोशी, हरीश सिंह, राजीव दिगारी, प्रेम सिंह, रघुवीर सिंह बोरा, शीशपाल सिंह और ममता जोशी सहित क्षेत्र की मातृशक्ति एवं अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।















