उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- अब गिरधारी लाल का वीडियो वायरल, मंत्री रेखा आर्य पर लगाये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के आरोप

खबर शेयर करें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू के बीच विवाद अब और गहरा गया है। मंत्री रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साहू ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए वायरल ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया है।

गाड़ी में बैठकर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में गिरधारी साहू ने दावा किया कि कथित ऑडियो उन्हें और उनके परिवार को तोड़ने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घमंड में चूर हो गई हैं। साथ ही उन्होंने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए मंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने एक सड़क पर खड़ी महिला को कहां से कहां तक पहुंचाया।

वीडियो में साहू ने कथित फर्जी तहरीर वापस लेने की अपील भी की। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में भोले बाबा और बंखंडीनाथ बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि हिसाब होगा। इसके अलावा उन्होंने मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साहू ने मुख्यमंत्री से मामले में न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी : कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने जताई जान को खतरे की आशंका, बोले—मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे

पुलिस ने ऑडियो जांच के लिए भेजा

इस विवाद में थाना कैंट में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विवाद से जुड़े ऑडियो को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेजा है। ऑडियो की वास्तविकता और उसमें मौजूद आवाज की प्रामाणिकता को लेकर जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

फिलहाल, गिरधारी साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये की संपत्ति और भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में किए गए दावों और ऑडियो की प्रामाणिकता पर जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।