उत्तराखंड: फर्जी हस्ताक्षर, मारपीट और हत्या की साजिश! मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराया मुकदमा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। मंत्री ने पति पर जालसाजी, मारपीट, जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली शादी छिपाने का आरोप

Ad

रेखा आर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2004 में बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू से हुआ था। आरोप है कि साहू ने अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। मंत्री के मुताबिक, पहली शादी से उनके पति के बच्चे भी हैं। इस सच्चाई का पता चलने तक उनके भी बच्चे हो चुके थे। परिवार और सामाजिक परिस्थितियों के चलते वह उस समय चुप रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी : कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने जताई जान को खतरे की आशंका, बोले—मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे

विरोध किया तो मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनके पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उन्हें कथित तौर पर अन्य महिलाओं से संबंधों की जानकारी मिली। इस पर आपत्ति जताने के बाद साहू ने मौखिक और लिखित रूप से माफी भी मांगी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। रेखा आर्या का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्द कहे गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति कई बार सरकारी आवास पर पहुंचकर उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पार्किंग में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का युवक गिरफ्तार

फर्जी हस्ताक्षर कर पद से हटाने का दावा

मंत्री ने जालसाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए गए और उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र दिया और न ही इस संबंध में कोई पत्र तैयार किया।

ऑडियो में हत्या की साजिश का दावा

मामले में सबसे गंभीर आरोप एक कथित ऑडियो को लेकर लगाया गया है। मंत्री के अनुसार, उन्हें हाल ही में एक ऑडियो मिला, जिसमें उनके पति एक महिला से बातचीत कर रहे हैं। आरोप है कि बातचीत में दोनों मिलकर उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि, ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बेटी के नाम से शुरू किया काम, बिंदुखत्ता में चखिए प्राची पहाड़ी अचार का असली स्वाद

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल के अनुसार, मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट, हत्या की साजिश और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस जांच में आरोपों की सत्यता, कथित फर्जी हस्ताक्षरों और ऑडियो की प्रामाणिकता से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।