हल्द्वानी: देर रात शहर में यहां लगी आग, ऐसे बची दुकान में सोये युवक की जान…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के चंद कदम की दूरी पर रखे कूड़े के ढेर में देर रात आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, आग का रूप इतना विकराल रहा की फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर सी०ओ० हल्द्वानी शांतनु पाराशर भी पहुंचे, वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे कि अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान से उठे तुरंत उनके द्वारा सिलेंडर और अन्य चीजें बाहर निकाला गया और उन्होंने देखा कि आग का रुप काफी भयंकर था, क्योंकि पीछे की तरफ से काफी कूड़े का ढेर बना हुआ था।

जिसमे किन्ही कारणों से आग लग गई और आग दुकान के अंदर तक फैल गई, वही एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया की आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे जानकारी हासिल की जा रही है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और किसी भी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।