हल्द्वानी: चप्पे चप्पे पर SST, FST, VST सहित इन टीमों की नजर…

खबर शेयर करें

जनपद में पारदर्शी स्वतन्त्र एवं निषपक्ष विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को समपन्न कराने हेतु आयोग भारत सरकार द्वारा जनपद में नियुक्त व्यय औब्जर्वर डॉ0 कुन्दन कुमार यादव एवं श्री प्रशान्त सिन्हा के द्वारा चुनाव में ड्यूटी पटल पर पहुॅचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में सर्तकता बरतने व लगातार चौकिंग के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को दिये उनके द्वारा जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों खेडा, नयागांव, बैलपड़ाव, नग्ला, कार रोड़ बिन्दुखत्ता, ज्योलीकोट,काठगोदाम,गौलापार, चोरगलियां मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया।

एसएसटी के द्वारा किये गये वाहन चैकिंग रजिस्टर का अवलोकन किया तथा टीमो को प्रभावी चैकिंग हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने ड्यूटी में तैनात सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है कि चुनाव रैलियों सभाओं के दौरान एफएसटी तथा जीपीएस के माध्यम से लोकेशन भी प्राप्त की जाये तथा उनको भी चुनावों में प्रयोग होने वाली अवैधानिक सामग्री को चैक करने तथा वाहन सीज करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सभी टीमें AEO FST SST VST VVT Accounting टीमें लगातार चुनावी व्यय पर सर्तक दृष्टि बनायें रखें तथा चुनाव में किये गये प्रत्याशियों की खर्चों के रजिस्टर को लगातार अद्यतन बनाये रखें साथ ही सहायक व्यय पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभावार एवं समस्त टीमों के साथ समन्वय बनायें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।