GOVT JOB: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका…

खबर शेयर करें

Police Recruitment 2021: असम पुलिस ने कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या 2440 है। ‌जिसमें, कांस्टेबल (आर्म्ड ब्रांच) के 1429 पद, कॉन्स्टेबल (अनआर्म्ड ब्रांच) के 705 पद और सब इंस्पेक्टर के 306 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: हल्द्वानी के जतिन जोशी बने 10वी में टॉपर

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल (आर्म्ड ब्रांच) के लिए 10वीं पास, कॉन्स्टेबल (अनआर्म्ड ब्रांच) के लिए 12वीं पास होना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है।

Ad

कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल से 25 साल होनी चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा 20 साल से 26 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडीडेट्स को नियमानुसार छूट मिलेगी। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.slprbassam.in पर विजिट करें।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।