हल्द्वानी में खुला जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक, पंचकर्म समेत कई सेवाएं एक छत के नीचे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच कैनाल रोड स्थित दुर्गांचल कॉम्प्लेक्स में ‘जीवन ज्योति आयुर्वेद क्लीनिक’ का शुभारंभ हुआ। क्लीनिक का उद्घाटन हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी उपयोगी है और बीमार व्यक्ति के लिए भी। उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारी का इंतजार करने के बजाय स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक जीवनशैली और उपचार पद्धति का लाभ लेना चाहिए।

क्लीनिक की संचालक डॉ. अंजली तिवारी कांडपाल ने बताया कि यहां आयुर्वेद एवं पंचकर्म से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। क्लीनिक में शिरोधारा, पंचकर्म, बी थेरेपी, स्वर्ण प्राशन, गर्भ संस्कार, कटि बस्ति, नाड़ी परीक्षण और नेत्र दर्पण जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर) -कल मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट, सभी अधिकारी रहे अलर्टः डीएम

क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार डायबिटीज, सर्दी-खांसी, दमा, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, पेट के विकार, त्वचा एवं जोड़ों की समस्याओं के साथ नसों और किडनी से संबंधित रोगों में भी आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

क्लीनिक प्रबंधन ने बताया कि व्यस्त जीवनशैली के चलते लोगों के लिए स्वास्थ्य पर पर्याप्त समय देना चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयुर्वेदिक सेवाओं और पंचकर्म उपचार को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। क्लीनिक में चिकित्सकीय सेवाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह फर्त्याल, भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि देवेश तिवारी, के.एन. कांडपाल, आशुतोष कांडपाल, डॉ. पारस कांडपाल, गोपाल दत्त तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।