GOVT JOB: भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, शुरू हुए आवेदन…

खबर शेयर करें

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बिहार सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद शामिल हैं।

इसके अलावा डाक विभाग, पश्चिम बंगाल ने पोस्टल असिस्टेंट के 51 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 25 पद और पोस्टमैन के 48 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही जम्मू और कश्मीर सर्कल में भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टल असिस्टेंट के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। भारतीय डाक में असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। सा

इच्छुक उम्मीदवार के लिए 31 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2021 है। West Bengal Post Office Recruitment 2021 के लिए 24 दिसंबर तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं। जबकि, जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्रि 2026 आज से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, 9 दिन की पूजा और महत्व

नोटिफिकेशन के अनुसार, एमटीएस पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।