GOVT JOB: युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द उत्तराखंड पुलिस में दरोगा के 150 पदों पर होगीं भर्ती

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND GOVT JOB: दरोगा भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह काम की खबर है कि उत्तराखंड में पुलिस महकमे में 1521 कांस्टेबलों के रिक्त पदों के अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने के बाद अब पुलिस महकमा 150 दरोगा के पदों में भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। राज्य कैबिनेट ने दरोगा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब जल्द पुलिस मुख्यालय द्वारा 150 दरोगा के पदों पर भर्ती कराई जाएगी।

नई नियमावली के तहत सिविल पुलिस का कोटा 50% हो गया है पहले यह 34% था शेष 50% पद इंटेलिजेंस और पीएससी के बीच बटेंगे लिहाजा पुलिस महकमे की तैयारियों को देख नई नियमावली के तहत अक्टूबर माह में ही 150 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने का अपेक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।