GOVT JOB: CRPF हेड कांस्टेबल की भर्ती, 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका

खबर शेयर करें

CRPF Head Constable Recruitment 2021: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हेड कांस्टेबल (एचसी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  15 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए 38 रिक्तियां भरी जाएंगी. हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी सीआरपीएफ की वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

शैक्षिक योग्यता:
अभ्यर्थियों को इंटर की परीक्षा (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही टेक्निकल एजुकेशन में दो या तीन वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए। 10वीं के बाद डिप्लोमा 10+2 के समकक्ष नहीं माना जाएगा।
CRPF एचसी आयु सीमा:
18 से 25 वर्ष
 crpf.gov.in पर करें अप्लाई

Ad Ad

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।