Exam News: UPSC ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, देखिये परीक्षाओं की तिथि..

खबर शेयर करें

UPSC NEWS: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2024 में होने वाली अलग-अलग परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. यूपीएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कैलेंडर जारी किया है. जो उम्मीदवार  UPSC  सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अगले साल एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो उनके लिए प्री परीक्षा की तारीखों घोषणा हो चुकी है. जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सर्विस परीक्षा और आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) का आयोजन 26 मई 2024 को होगी.

सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा की तारीख 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी, ये परीक्षा 5 दिन तक चलेगी. वहीं भारतीय वन सेवा (मेन्स) परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर से होगा. यूपीएससी ने परीक्षा के लिए 13 जनवरी, 24 फरवरी, नौ मार्च, छह जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्टूबर, 21 दिसंबर को रिजर्व तारीख के रूप में रखा गया है. अगर कोई परीक्षा कैंसल होती है तो वह रिजर्व तारीख वाले दिन होगी. UPSC द्वारा जारी कैलेंडर में जारी तारीखों में हालातों के हिसाब से बदलाव भी किया जा सकता है, इस साल यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 की 15-24 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी. इंटरव्यू के बाद अब रिजल्ट जारी किया जाएगा. प्री परीक्षा के नतीजे 12 जुलाई को घोषित किया गया था. जल्द ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।