CTET 2026 एग्जाम डेट आउट, CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन

खबर शेयर करें

CBSE CTET 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट 2026 के 21वें संस्करण  की डेट की घोषणा अपने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज यानी 24 अक्टूबर, 2025 को कर दिया है. जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीटेट 2026 पेपर-1 और पेपर-2 परीक्षा का आयोजन रविवार, 08 फरवरी, 2026 को किया जाएगा. सीटेट 2026 परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी को देशभर में निर्धारित 132 शहरों के परीक्षा केंद्रों में 20 भाषाओं में किया जाएगा. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।