Breaking News: उत्तरकाशी में हाईवे पर गिरी चट्टान, कई लोग दबे, एक की मौत

खबर शेयर करें

Uttarkashi News: उत्तराखंड से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूटने से कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक की खबर के अनुसार एक लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। हादसे वाली जगह से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।