बड़ी खबर: Uksssc पेपर लीक मामले में जेई गिरफ़्तार, अब बड़ी मछलियों पर नजर

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: Uksssc पेपर लीक मामले में उत्तराखंड नकल माफिया के तार उत्तर प्रदेश के नकल माफिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हाकम सिंह सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुल रहे है। एसटीएफ उत्तराखंड ने गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायलय में पेश किया जाएगा। आगे पढ़े..

इसके साथ ही एसटीएफ को जिला पंचायत सदस्य हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में सफलता मिली है। बताया जाता है कि ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहली रात लीक प्रश्न को सॉल्व किया था। यह भी जानकारी मिली है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था। नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग हुए थे इकट्ठा। एसटीएफ बड़े खुलासे के लिए टीम को गैर प्रांतों में किया गया रवाना। वहीं बताया जा रहा है कि एसटीएफ इस मामले में जल्द कुछ गिरफ्तारियां और हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।