उत्तराखंडः ड्यूटी के साथ रोज 4-5 घंटे पढ़ाई, प्रियंका बनीं तहसीलदार

खबर शेयर करें

चमियाला। लोअर पीसीएस परीक्षा में चमियाला में वन दरोगा के पद पर तैनात प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने अपनी मेहनत और काबिलियत का लोहा मनवाते हुए तहसीलदार पद पर चयन हासिल किया है। प्रियंका ने परीक्षा के दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए तहसीलदार के 23 पदों में 14वीं रैंक हासिल की है।

प्रियंका वर्तमान में चमियाला में वन दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले हुई लोअर पीसीएस परीक्षा में उन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया था, लेकिन अंतिम चयन से महज चार अंक से चूक गई थीं। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और नौकरी के साथ ही दोबारा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

प्रियंका ने बताया कि वन दरोगा की जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद रोजाना करीब 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम रहा कि इस बार उनका चयन तहसीलदार पद के लिए हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : इंटक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज और जिला महामंत्री रोहित भट्ट ने विधायक सुमित से की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत को दिया। उनके पति प्रियांशु पांडेय हरिद्वार जिले की खानपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके पति ने परीक्षा की तैयारी के दौरान उनका लगातार हौसला बढ़ाया और पूरा सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- उत्तराखंड से दुष्यंत गौतम की छुट्टी, भाजपा ने इन्हें बनाया नया प्रभारी

प्रियंका की सफलता उन अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साबित किया कि लगातार मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति से नौकरी के साथ भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।