BIG NEWS DELHI: अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, सोमवार से खुलेंगी दुकानें देखिये दिल्ली का पूरा प्लान

खबर शेयर करें

दिल्ली वालों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी है। शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि लॉकडाउन तो 7 जून से आगे भी एक सप्ताह तक जारी रहेगा, लेकिन बाजार खुलेंगे और दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होगा। सोमवार से दफ्तर खोले जा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में क्लास वन और इससे ऊपर की श्रेणी के अधिकारी 100 प्र्रतिशत आएंगे। इससे नीचे का स्टाफ 50 फीसद रहेगा। प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत की अनुमति रहेगी। सभी प्राइवेट अस्पतालों से अपील है कि वर्क फ्राम होम पर काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  Budget 2025:12 लाख तक इनकम पर 60 हजार फायदा, नई टैक्स रिजीम वाले फायदे में

सीएम केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण दर पिछले कुछ दिनों से एक फीसद से नीचे है। बाजार के जुड़े संगठन बाजार खोले जाने के पक्ष में हैं। तमाम प्रस्ताव उनके पास आए हैं कि सख्त नियमों के साथ बाजार खोले जाने की अनुमति दी जाए। दिल्ली के बाजार एक माह से अधिक समय से बंद हैं। सोमवार सुबह पांच बजे लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। बाजारों व माल को सख्त नियमों से खोला जाएगा। आधी दुकानें एक दिन, आधी दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। बाजार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे।

  • ऑड-इवेन के आधार पर खुलेंगी दुकानें
  • क्लास वन ऑफिसर आएंगे
  • 50 फीसद कर्मचारी के साथ निजी दफ्तर खोले जा सकते हैं।
  • दिल्ली मेट्रो 50 फीसद पैसेंजर  के साथ दौड़ेगी
  • बाजार सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।