BHOJPURI FILM NEWS : Ajay Devgn की हिट फिल्म Apaharan का बन रहा भोजपुरी रीमेक, इन्हें मिला लीड रोल

खबर शेयर करें

बीते कुछ सालों में भोजपुरी सिनेमा भी इस दिशा में खासा आगे बढ़ा है। भोजपुरी में भी हिंदी फिल्मों के रीमेक बनाए जाने लगे हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर एक और हिंदी फिल्म के भोजपुरी रीमेक का ऐलान हो गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देने के बाद एक बार फिर से मशहूर एक्टर यश कुमार (Yash Kumarr) और निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव (Ajay Srivastava) की जोड़ी साथ आई है।

साल 2005 में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म अपहरण (Apaharan) का रीमेक बनाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, बिपासा बासु जैसे स्टार्स थे। अब इस रीमेक के लिए अजय ने यश कुमार से हाथ मिलाया है। इसकी जानकारी खुद यश ने दी है। यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है और साथ में लिखा, ‘ज़बरदस्त कहानी के साथ निर्माता निर्देशक अजय श्रीवास्तव की अगली पेशकश।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।