हल्द्वानी: रामपुर रोड पर धू धू कर जली चलती स्कूटी, हलक में अटकी युवक की जान

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में आज एक बार फिर से वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। रुद्रपुर हाईवे के गाना सेंटर के पास का है जहां पर स्कूटी सवारी युवक रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। तभी अचानक स्कूटी में आग लग गई, जिसके बाद सड़क पर खड़ी महिला के द्वारा स्कूटी में आग लगते देखी तो तत्काल युवक को बताया गया। जिसके बाद युवक जल्दबाजी में स्कूटी से उतरा और फिर फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया।थोड़ी देर में दमकल का वाहन पहुंचा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही थी वक्त रहते युवक स्कूटी से उतर गया वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।