हल्द्वानी: देशभक्ति के रंग में रंगा विज्डम स्कूल, बच्चों में दिखा जोश और जूनून

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विज्डम स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिवेणी चंद्र कबडवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निर्देशक राजेंद्र पोखरिया द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित व देश की आजादी के सूत्रधारों की प्रतिमा को पुष्पांजलि भेंट की गई।

इसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती मां की मनमोहक वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य व नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र मेहरा व गीता पांडे रहे। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को ईमानदारी व लगन से मेहनत करते हुए अपनी शिक्षा के माध्यम से देश सेवा मे समर्पित होने का संदेश दिया गया। अंत मे बच्चों को मिष्ठान्न वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।