उत्तराखंड: फल समझकर अफीम के बीज खाने से बच्चे हुए बेहोश, पुलिस पहुंची तो अफीम की खेती देख उड़े होश…

खबर शेयर करें

KICHCHA NEWS: नशीलें पदार्थो की ब्रिकी उत्तराखंड में तेजी से हो रही है। ऐसे में खबर ऊधमसिह नगर के किच्छा से है। जहां बच्चों ने अफीम के बीज खा लिए। बीज खाते ही बच्चे बेहोश हो गयै। ऐसे में यह खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस जांच में जुट गई। पता चला कि अफीम का बीज खाकर बच्चों की यह हालत हुई। जिसके बाद अफीम की खेती का पर्दाफाश हो गया।

जानकारी के अनुसार प्राग फार्म की जिंदल के अधिकार क्षेत्र की 27 एकड़ भूमि पर अशरारुल हक खेती कर रहा है। जहां उसने 300 वर्ग फीट खेत में अफीम बो रखी थी। इससे पहले वर्ष 2021 में रुद्रपुर के बिंदूखेड़ा में अफीम की खेती का पता पुलिस को लगा था। अशरारुल हक किच्छा में ही अफीम की खेती कर रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी खबर नहीं थी। ऐसे में जंगल में घूम रहे बच्चों के कारण अफीम की खेती का राज खुल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: UKSSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती...

बंडिया में पहुंचे ही बच्चे अफीम का पौधा देख कर उत्सुक हुए और उन्होंने उसके बीज खा लिए। इसके बाद उन्हें नशा चढऩे लगा तो बच्चों की हालत खराब हुई और वह बेहोश होने लगे। परिजनों ने जब उनसे पूछताछ कि तो बच्चों ने बताया कि उन्होंने बीज खाये है। ऐसे में परिजन वह बीज देखने पहुंचे तो वहां देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, यहां अफी की खेती हो रही थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अफीम की खेती करते एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने 10 लाख रुपये की अफीम बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले, पुरानी पेंशन और वर्चुअल रजिस्ट्री को हरी झंडी…

इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे अशरारुल हक पुत्र नूर उलहक निवासी वार्ड नंबर पांच किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दस किग्रा अफीम का पौधा व दो किग्रा अफीम पोस्त बरामद कर लिया।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *