उत्तराखंडः शादी से पहले दुल्हन से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, नहीं मानी बात तोड़ दिया रिश्ता

खबर शेयर करें

Haridwar News: हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दूल्हे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और दहेज की मांग के चलते रिश्ता टूट गया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, रानीपुर क्षेत्र की एक युवती की सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा नामक युवक से हुई थी, जो सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर स्थित जाटव नगर का निवासी है। युवती ने आरोप लगाया कि होली के दौरान युवक उसके घर आया और शादी का हवाला देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और बाद में उसे रायवाला स्थित अपने चाचा के घर भी ले गया।

कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसे अपमानजनक और भद्दी बातें कह दीं, जिससे रिश्ता टूट गया। युवती के अनुसार, जब उसके पिता ने आरोपी के परिवार से बात करने की कोशिश की, तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने भी अपमानजनक व्यवहार किया और रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।