उत्तराखंडः 9 सीओ समेत कई जिलों में बदले ट्रैफिक इंस्पेक्टर, देखिए लिस्ट…

खबर शेयर करें

Dehradun News: पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में 9 सीओ के तबादले किए हैं। इसके साथ ही पुलिस के 22 इंस्पेक्टरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद कई जिलों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर और आरआई बदल गए हैं।

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को नैनीताल से सहायक सेनानायक पीएसी रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया है। शिवराज सिंह को बागेश्वर से आईआरबी प्रथम रामनगर, राकेश रावत को हरिद्वार से सीबीसीआईडी देहरादून सेक्टर, श्यामदत्त नौटियाल को पौड़ी गढ़वाल से एसडीआरएफ देहरादून, अनुज कुमार को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, बहादुर सिंह चौहान को हरिद्वार से पीएसी हरिद्वार, नताशा सिंह को चमोली से हरिद्वार, विमल रावत को रुद्रप्रयाग , इसी तरह आर्ल्ड पुलिस के इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें इंस्पेक्टर यातायात देहरादून प्रदीप कुमार को आरआई टिहरी गढ़वाल, आरआई देहरादून जगदीश चंद पंत को यातायात इंस्पेक्टर हरिद्वार, यातायात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को आरआई पीटीसी नरेंद्रनगर, यातायात निरीक्षक नरेंद्र नगर सुशील कुमार को यातायात इंस्पेक्टर हरिद्वार, यातायात इंस्पेक्टर विकास पुंडीर को आरआई रुद्रप्रयाग, आरआई रुद्रप्रयाग गणेश लाल को एसडीआरएफ देहरादून, आरआई पिथौरागढ़ नरेंद्र कुमार आर्य को यातायात इंस्पेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाकर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।