उत्तराखंड: एक माह से लापता युवती को ढूढ़ रहे थे परिजन, शादी के जोड़े में कोतवाली पहुंची प्रेमी संग…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: प्रेमी-प्रेमिकाओं को लेकर खबरें आती रहती है। ऐसे में खबर रुडक़ी से है। जहां एक माह से लापता युवती अचानक आज कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस से कहा उसने अपने प्रेमी संग शादी कर ली है। हाईकोर्ट ने नव दंपती को सुरक्षा दिये जाने के आदेश पुलिस को दिये हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी है। युवती ने अपने ही परिजनों से खतरा बताया था।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी के मोहनपुरा क्षेत्र निवासी एक युवती करीब एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को अचानक युवती शादी के जोड़े मेें कोतवाली पहुंच गई। उसके साथ एक युवक भी था। जिस पर युवती के अपहरण का आरोप था। इस दौरान युवती ने बताया कि वह उसका प्रेमी था। दोनों बालिग हैं। वह दोनों प्यार करते थे। उसके परिजन इसके खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने भागकर शादी कर ली है। हाईकोर्ट से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कोतवाली रुडक़ी पुलिस को नव दंपती से सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। कोतवाली रुडक़ी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।