उत्तराखंड: SSB में तैनात कमांडेंट नंदन किशोर को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, गौरवांवित हुई देवभूमि…

खबर शेयर करें

BAGESHWAR NEWS: आज पहाड़ के युवा लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ की प्रतिभाओं का डंका बजा है। अब बागेश्वर के निवासी 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बरामा कैंप हावली असम में तैनात कमांडेंट नंदन किशोर टम्टा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। टम्टा को सम्मान मिलने पर उत्तराखंड गौरवांवित हुआ है। वही उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

बता दे कि मूलरूप से बागेश्वर के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी नंदन किशोर टम्टा को सम्मान सशस्त्र सीमा बल के 58 वें स्थापना दिवस 20 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित परेड में प्रदान किया गया। भारत के गृह राज्य मंत्री निशीथ ने उनकी विशिष्ट सेवा के लिए प्रमाणिक भेंट किया। कमांडेंट टम्टा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, ख्नार्थ ईस्ट रीजन, हाइ एटीट्यूट, प्रशिक्षण केंद्र बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं दीं।

वहीं प्रशिक्षण, ऑपरेशन और कुशल प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य भी किए। इससे पहले उन्हें उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए उन्हें भारतीय पुलिस पदक, महानिदेशक, गोल्डन डिस्क, महानिदेशक सिल्वर डिस्क से नवाजा गया है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।