उत्तराखंडः राखी पर रिश्तेदारी में जा रहे थे पति-पत्नी, तभी अचानक झपटा तेंदुआ…

खबर शेयर करें

Champawat News: पहाड़ों में तेंदुए का आंतक जारी है। लंबे समय से पहाड़ों में तेंदुए और मानव के बीच संघर्ष देखने को मिला है। अब खबर चंपावत से है। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर एक तेंदुए ने बाइक सवार पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पति घायल हो गया है। उसे 108 से उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के कुछ देर बाद तेंदुए ने स्कूटी सवार एक युवक पर भी हमला किया। तेंदुए के हमले से स्कूटी रपट गई, जिससे युवक का एक हाथ फ्रैक्चर हुआ है। आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 16 से होगा फुटबॉल का महाकुंभ, कुमाऊं प्रीमियर लीग के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता निवासी मुरारी लाल शर्मा रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से सूखीढांग निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी अमरू बैंड के पास अचानक तेंदुए ने मुरारी लाल शर्मा पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया और दोनों की जान बच गई। जिसके बाद डरे सहमे दोनों रिश्तेदार के घर सूखीढांग पहुंचे। सूचना पर घायल मुरारी लाल को 108 से टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आगे पढ़िए…

Ad

थोड़ी देर में तेंदुए ने स्कूटी से सूखीढांग की ओर लौट रहे छीनीगोठ निवासी संजय गहतोड़ी पुत्र नारायण दत्त गहतोड़ी पर भी बस्तिया के समीप हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना था। वह तेंदुए की पकड़ में नही आ पाया। अचानक हुए हमले से उसकी स्कूटी गिर गई। जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है। घायल संजय को परिवार वाले उपचार के लिए खटीमा ले गए हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।