उत्तराखंडः समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी टाइपिंग परीक्षा

खबर शेयर करें

Dehradun News: युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के तहत होने वाली टाइपिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। यह परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार विगत 15 अगस्त को हुई परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर को जारी किया गया था।

इस परीक्षा मं जो भी युवा चयनित हुए अब उन्हें हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। चुने गए उम्मीदवारों में से टाइपिंग टेस्ट से ठीक पहले कुछ के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार आयोग की ई-मेल आईडी पर नौ दिसंबर तक अपना पक्ष भेज सकते हैं। 12 दिसंबर को ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, हरिद्वार में हिंदी, टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।