उत्तराखंड: लोकगीतों की धुन पर झूमे सीएम धामी, कलाकारों संग जमकर थिरके…

खबर शेयर करें

DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश भर में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। ऐसे में राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय जनजाति महोत्सव चल रहा है। विगत दिवस केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्तराखंड लोकगीतों की धुन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने को थिरकने से नहीं रोक पाए। सीएम धामी ने कलाकारों के साथ नृत्य किया।सीएम का डांस देख पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

यह महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा। इास महोत्सव में उत्तराखंड की पांच जनजाति जौनसारी, भोटिया, बुक्सा, थारू और राजी समेत अन्य राज्यों के जनजाति समुदाय भी शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी जनजाति समुदाय के उत्थान को विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विभागों को विकास कार्य की तीन फीसदी धनराशि जनजाति समुदाय के हित में खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।