उत्तराखंडः मौसम विभाग की चेतावनी, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं, सड़कें बंद हैं और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिन में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत में येलो अलर्ट दिया गया है। भारी बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाहाकार मचा दिया है।

देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को दिन में एक दौर की बारिश हुई। इसके बाद कई स्थानों पर धूप खिल आई। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ मुसीबतें भी ला दी हैं। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे कुमाऊं क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तराखंड में आठ जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिन में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत में येलो अलर्ट दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।