उत्तराखंड: दिल में देशभक्ति का जुनून और पहाड़ी गीतों की धुन पर रोज 10 किमी पार कर जाता है पहाड़ का प्रदीप…

खबर शेयर करें

Almora News: जब उत्तराखंड का नाम आता है तो फौजियों का जिक्र जरूर होता है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना चुका पहाड़ का प्रदीप मेहरा इन भारत ही नहीं पूरी दुनियां में छाया हुआ है। उसके अंदर देशभक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है। इसी जज्बे और जूनून को फ़िल्म निर्माता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने दुनियां को दिखाया है। पहाड़ के युवाओं में सेना के प्रति प्यार प्रदीप के ठेठ पहाड़ीपन से झलकता है। रातोरात छाए प्रदीप की तारीफ बड़े बड़े सितारे कर चुके है।

प्रदीप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उसे पहाड़ी गाने सुनने का बड़ा शौक है। वही गाने उसके अंदर देशभक्ति का जुनून जगाते है। वह अक्सर पहाड़ी गाने सुनते हैं वो भी सेना से जुड़े हुए।

प्रदीप 10 किमी की दौड़ पहाड़ी गाने सुनते सुनते पूरी कर देता है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक पहाड़ी गाना भी गुनगुनाया तू होली पहाड़ा मैं हुले बोर्डरा… प्रदीप का कहना है कि यही गाने उनका जोश हाई कर देते है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप को दुनिया भर से बधाई से रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 1694 वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन


बता दे प्रदीप मेहरा अत्यंत गरीब परिवार से है। नोएडा में उसकी माँ का इलाज चल रहा है। उसके पिता गाँव मे मजदूरी करते है। बड़े भाई के साथ नोयडा में किराए पर रहकर में देशसेवा करना चाहते हैं। फिलहाल प्रदीप के सपनों पर पंख तो लग चुके लेकिन अभी उड़ना बाकी हैं। आपको ये खबर अच्छी लगे तो शेयर जरूर करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।